![]()
दिल्ली से कोलकाता जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने तक हालात इतने खराब हो गए कि करीब 12 घंटे तक यात्रियों को न पीने का पानी मिला और न ही टॉयलेट में पानी उपलब्ध था। 12 घंटे तक पानी के लिए तरसे यात्री ट्रेन के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने रेलवे प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई। यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की यात्रा के बावजूद बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली से सफर कर रही यात्री रुकसाना ने बताया कि सुबह से ही ट्रेन में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। “ना पीने का पानी है और ना ही टॉयलेट में पानी। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बावजूद कोई मदद नहीं मिली। छोटे-छोटे बच्चे प्यास से परेशान हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है,” उन्होंने कहा। भीड़ और अव्यवस्था ने बढ़ाई मुश्किलें वहीं, एक अन्य यात्री रहमान ने बताया कि समस्या सिर्फ एक बोगी तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरी ट्रेन में पानी की किल्लत रही। “किसी भी कोच में पानी नहीं है। टॉयलेट इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। ऊपर से भीड़ इतनी ज्यादा है कि एक सीट पर छह लोग बैठकर सफर कर रहे हैं,” उन्होंने बताया। रेलवे की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल इस घटना ने रेलवे की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर गर्मी के मौसम में यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर। फिलहाल रेलवे प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Source link
अमृत भारत एक्सप्रेस में पानी संकट,12 घंटे तक यात्री बेहाल:न पीने का पानी, न टॉयलेट में सुविधा, चारबाग स्टेशन पर यात्रियों का फूटा गुस्सा