अमरोहा में छज्जे के विवाद में किसान की मौत:दिल्ली में उपचार के दौरान गई जान, परिजनों ने गांव में शव रखकर किया हंगामा


अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र में छज्जे के निर्माण को लेकर हुए विवाद में घायल एक किसान की दिल्ली में उपचार के दौरान गुरुवार शाम करीब 5 बजे मौत हो गई। पांच दिन पहले हुए इस झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए किसान दिनेश (40) की गुरुवार को सफदरजंग अस्पताल में जान चली गई। मौत की खबर गांव पहुंचने पर सैकड़ों परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात करीब 11 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया। देखिए कुछ तस्वीरें… लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले यह घटना रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली की है। 6 जून को गांव निवासी जगपाल अपने मकान का छज्जा बनवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के बलेश, रामकेश और वेदप्रकाश ने छज्जे के निर्माण का विरोध किया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चले। उपचार के दौरान हुई मौत विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे जगपाल के चचेरे भाई दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में ईंट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पहले रहरा और फिर अमरोहा ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन दिनेश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों की वजह से ही दिनेश की जान गई है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। सीओ ने बताया कि मारपीट के मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है। घायल की मौत के बाद मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। मृतक दिनेश अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *