अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी आज रामलला दर्शन करेंगे:प्राइवेट प्लेन से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे,परिवार के लोग भी साथ रहेंगे

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी आज सुबह अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे सपरिवार रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे। वे चंडीगढ़ से प्राइवेट प्लेन से अयोध्या एयरपोर्ट सुबह 8: 30 बजे पहुंच रहे हैं। तो दूसरे प्राइवेट प्लेन अहमदाबाद से अयोध्या एयरपोर्ट आएगा जिसमें गौतम अदाणी का परिवार रहेगा। सीएम योगी से मिलेंगे
बताया जा रहा है कि आडाणी परिवार सहित करेंगे भगवान रामलला का दर्शन करेंगे। गुरूकुल के वैदिक छात्रों से मिलेंगे। पूर्वान्ह11:30 बजे लखनऊ रवाना होंगे जहां सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे गौतम अडानी ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया था। उन्होंने इस अवसर को ज्ञान और शांति का प्रवेश द्वार बताया और भारत के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक सद्भाव की सराहना की। अडानी समूह के प्रमुख ने इस अवसर पर अपनी आस्था व्यक्त की थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *