![]()
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के आवास जाकर उनके पति स्वर्गीय पूरनचंद जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और परिवार से मुलाकात करेंगे। निजी विमान से पहुंचेंगे प्रयागराज पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव सुबह 11:00 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से निजी विमान (VT-FAE) द्वारा प्रस्थान करेंगे। पौने बारह बजे तक उनका विमान प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड होगा। एयरपोर्ट से वे सीधे कार द्वारा सिविल लाइंस स्थित रीता बहुगुणा जोशी के निवास स्थान ’20-मिन्टो रोड’ के लिए रवाना होंगे। आधा घंटा रुकेंगे आवास पर निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:30 बजे अखिलेश यादव शोक सभा में शामिल होंगे। वे करीब आधा घंटा परिवार के साथ समय बिताएंगे और दोपहर 1:00 बजे वापस एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:30 बजे तक उनके वापस लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है। प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा), लखनऊ व प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर सिविल लाइंस तक के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
Source link
अखिलेश यादव आज आएंगे प्रयागराज:BJP नेता रीता बहुगुणा से करेंगे मुलाकात, पति पीसी जोशी को देंगे श्रद्धांजलि