![]()
अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान छह वर्षीय बालिका अंशिका की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, अकबरपुर तहसील क्षेत्र के खपुरा का डढ़वा निवासी सुरेंद्र कुमार की छह वर्षीय बेटी अंशिका शाम को घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसे किसी विषैले जानवर ने काट लिया। परिजन तुरंत अंशिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए। अस्पताल में इलाज के दौरान अंशिका की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज का ठीक से इलाज नहीं किया और इसे चूहे के काटने की बात कहकर टाल दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में, एसडीएम और सीओ अकबरपुर भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को शांत कराने की कोशिश की।
Source link
अंबेडकरनगर में जिला अस्पताल में बच्ची की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया