अंबेडकरनगर में जलते ट्रक को लेकर भागा ड्राइवर, VIDEO:बिजली का खंभा टूटकर ऊपर गिरा था, आबादी से दूर ले गया चालक


अंबेडकरनगर के टांडा शहर में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां खाद्य तेल से भरे एक ट्रक में बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग लग गई। आग लगने के बावजूद, चालक ने जलते हुए ट्रक को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना टांडा शहर के आर्यकन्या स्कूल के पास एक संकरी गली में मंगलवार देर रात हुई। खाद्य तेल से भरा ट्रक टेक उतारने के लिए पीछे किया जा रहा था। इसी दौरान, ट्रक पीछे एक बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर ट्रक पर गिर गया और उसमें तुरंत आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते हुए ट्रक को वहीं छोड़ने के बजाय उसे लेकर आबादी वाले क्षेत्र से दूर जाना शुरू कर दिया। ईद के कारण सड़क किनारे दर्जनों दुकानें लगी हुई थीं, जिससे आग लगने की स्थिति में एक बड़ा हादसा हो सकता था। चालक द्वारा जलते ट्रक को लेकर भागने का यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *