Vinesh Phogat & Brijbhushan Singh Clash on X

चंडीगढ़17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
9 मई को WFI ने विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। - Dainik Bhaskar

9 मई को WFI ने विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के कारण बताओ नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि मुझे 1 जनवरी को ही खेलने की इजाजत मिल चुकी है। WFI ने मेरी लीव को गलत तरह से समझा है। मैं उत्तर प्रदेश के गोंडा में हो रही ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पात्र हूं। मैंने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है।

विनेश ने यह भी कहा- मैंने डोपिंग नियमों का उल्लंघन नहीं किया। मैंने टेस्ट में शामिल न होने की जानकारी अधिकारियों को पहले ही दे दी थी। मैं 14 दिन में सबूतों के साथ WFI को जवाब दूंगी।

बता दें कि 9 मई को WFI ने विनेश को अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। WFI ने 15 पन्नों के नोटिस में लिखा था कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले सूचना नहीं दी। इसलिए वह 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताएं नहीं खेल पाएंगी।

जानिए विनेश फोगाट ने क्या लिखा…

WFI ने तारीखों को गलत समझा

विनेश फोगाट ने लिखा- मुझे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से 9 मई 2026 का एक नोटिस मिला है। मैं अपने वकील और सलाहकारों से बात करके नोटिस में लिखे हर सवाल का जवाब विस्तार से दूंगी। WFI ने मेरे खेल से ब्रेक लेने और फिर से खेलने आने की तारीखों को गलत तरीके से समझा है।

1 जनवरी से खेलने की इजाजत मिली

उन्होंने कहा- WFI ने जो 26 जून 2026 की तारीख बताई है वो सही नहीं है। मुझे 1 जनवरी 2026 से ही खेलने की इजाजत मिल गई है। इसका सबूत मेरे पास अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (ITA) से आया हुआ है। ITA एक संस्था है जिसे अंतर्राष्ट्रीय महासंघ UWW ने बनाया है, जो कुश्ती में डोपिंग (गलत दवाइयों का इस्तेमाल) को रोकने का काम करती है।

गोंडा में टूर्नामेंट खेलकर मैट पर वापसी करूंगी

विनेश ने कहा कि मैं 10 से 12 मई 2026 को गोंडा में हो रही सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेल सकती हूं। मैंने इसके लिए अपना नाम लिखवा दिया है और मैं इस टूर्नामेंट में खेलकर फिर से मैट पर वापसी करना चाहती हूं। सितंबर 2024 में मैं कहां थी और दिसंबर 2025 में मेरा टेस्ट छूटने के कारणों की मैंने अधिकारियों को पूरी जानकारी दी थी। ये दोनों बातें डोपिंग के नियमों का उल्लंघन नहीं हैं।

14 दिन में सबूतों के साथ जवाब दूंगी

उन्होंने यह भी कहा कि यह भी गलत है कि मैंने 2024 में NIS पटियाला में हुए ट्रायल में अलग-अलग वजन वर्ग में खेलकर नियम तोड़े। उस समय WFI की कमेटी को पता था कि मैं खेल रही हूं और उन्होंने मुझे रोकने के लिए कुछ नहीं कहा था। मैं 14 दिनों के अंदर WFI को सबूतों के साथ जवाब दूंगी। मैं यह साबित करूंगी कि मैं निर्दोष हूं। मुझे 2026 के एशियाई खेलों और दूसरे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत के लिए खेलने का इंतजार है।

WFI के नोटिस पर विनेश फोगाट का स्टेटमेंट…

वह दो कारण, जिसकी वजह से विनेश को नोटिस मिला…

18 दिसंबर 2025 को डोप टेस्ट नहीं दिया

इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने रेसलर विनेश फोगाट को 18 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में डोप टेस्ट के लिए बुलाया था, लेकिन वे उस समय उपलब्ध नहीं थीं। विनेश ने 19 जनवरी 2026 को जवाब में बताया था कि वह हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं। 18 दिसंबर 2025 को वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जाने के लिए बेंगलुरु से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं। उन्होंने अपनी नई पारिवारिक जिम्मेदारियों और हाल ही में हुए बच्चे के जन्म का भी हवाला दिया। व्यस्तता के कारण वे अपनी लोकेशन अपडेट नहीं कर पाईं।

पेरिस ओलिंपिक में संन्यास, फिर दोबारा खेलने की बात कही

विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में अपना आखिरी कुश्ती मैच खेला था। विनेश ने 50 किग्रा वेट कैटेगरी में 6 अगस्त 2024 को एक ही दिन में 3 मैच खेले थे। सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को पटखनी दी। फाइनल खेलने से पहले वजन की जांच की गई तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। विनेश फोगाट ने 8 अगस्त 2024 को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

12 दिसंबर 2025 को विनेश ने संन्यास वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा था कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश ने कहा, आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.