Varanasi NSUI Workers Case | Nalle Ki Gas Chai FIR

NSUI के पूर्वक्षेत्र प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय से सामान हटाने को कहते सिगरा एसओ संजय मिश्रा।

वाराणसी के काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर नाले की गैस से चाय बना रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर सिगरा पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने 6 नामजद और अज्ञात पर मुकदमा लिखा है। साथ ही मौके से हिरासत में लिए गए किशन निगम और भरतलाल का शांतिभंग में

.

प्रदेश में एलपीजी गैस किल्लत के विरोध में NSUI के पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष ऋषभ पांडेय के आह्वान पर NSUI के कार्यकर्ता रविवार दोपहर 2 बजे विद्यापीठ विश्वविद्यालय के गेट पर इकट्ठा हुए थे।

सीवर की गैस से चाय बनाने पर FIR

NSUI पूरे प्रदेश और देश में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। इसी क्रम में ऋषभ पांडेय के आह्वान पर विद्यापीठ के गेट नंबर एक पर मौजूद नाली पर ऋषभ पांडेय ने गैस चूल्हा रखकर सीवर की गैस से चाय बनानी चाही। इस दौरान सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सभी सामान जब्त कर लिए और दो लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया था।

विश्वविद्यालय में मेस बंद होने का लगाया था आरोप

इस दौरान ऋषभ ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में गैस की भारी कमी है। जिसके कारण कई जगहों पर मेस ठीक से नहीं चल पा रहा है। छात्र-छात्राओं को भोजन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस की समस्या के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहा।

पुलिस ने दर्ज की 6 नामजद सहित अज्ञात पर FIR

मौके पर पहुंचे सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने NSUI को यह प्रतीकात्मक विरोध करने से मना किया। नहीं मानने पर सभी सामान जब्त करते हुए दो लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। इसके बाद विद्यापीठ चौकी प्रभारी की तहरीर पर यातायात व्यवस्था में बाधा पहुंचाने के आरोप सहित अन्य धाराओं में NSUI के पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष ऋषभ पांडेय, आशीष मौर्या, रंजीत सेठ, किशन निगम, भरतलाल निगम और जतिन पटेल के ऊपर बीएनएस की धारा 132, 285 और 223 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें से मौके से पकड़े गए किशन निगम और भरतलाल निगम का शांति भंग में चालान किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *