![]()
UPTET एग्जाम में गोरखपुर के शाहपुर इलाके के सेंटर पर एक अभ्यर्थी फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में इधर उधर की बातें कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि उम्र कम करने के लिए दोबारा फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। अभ्यर्थी की पहचान बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के धोसड़े गांव निवासी देव प्रकाश वर्मा के रूप में हुई। शाहपुर पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। केवाईसी के दौरान पकड़ा गयाइ शनिवार को एक पाली में एग्जाम सुबह 9:30 से 12 बजे तक आयोजित होना था। पुलिस के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र में बनाए गए सेंटर जनता इंटर कॉलेज चरगांवा में सुबह करीब 8:30 बजे आरोपी अभ्यर्थी देव प्रकाश वर्मा पहुंचा। सेंटर में केवाईसी की प्रक्रिया कराई गई। इसमे आधार कार्ड मिलान हुआ, वह विकास वर्मा पुत्र रामधनी वर्मा नाम से है। लेकिन अभ्यथी ने जो आधार कार्ड दिया था, वह देव प्रकाश वर्मा के नाम से था। जिसके संबंध में आयोग केवाईसी मिसमैच होने के बाद कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किया। सेंटर के केंद्र व्यवस्थापक ने शाहपुर थाने में अभ्यर्थी के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि यूपीटीईटी एग्जाम में एक अभ्यर्थी फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Source link
UPTET एग्जाम में पकड़ा गया अभ्यर्थी:उम्र कम करने के लिए बनवाया था फर्जी आधार कार्ड, बस्ती से गोरखपुर परीक्षा देने आया था