UPSC CSE Prelims Exam UP

प्रयागराज17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा आज यानी रविवार को आयोजित हो रही है। देश भर से कुल 8,19,372 अभ्यर्थी इस परीक्षा मेंं शामिल होंगे। जिसके लिए देश में कुल 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में हाल ही में जोड़े गए तीन नए केंद्र भी शामिल हैं। इस साल कुल 933 पद नोटिफाइड किए गए हैं। इनमें बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए आरक्षित 33 पद भी शामिल हैं। जिनमें IAS के 180 पद, IPS के 150 पद, IFS के 40 पद शामिल हैं।

परीक्षा व्यवस्था और समय

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंच जाएं।

यूपी में परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश में कुल 8 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और बरेली शामिल हैं।

वहीं प्रयागराज जिले में इस परीक्षा के लिए 30,818 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। शहर में कुल 79 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने शहर को भीड़ नियंत्रित करने के लिए 31 सेक्टरों में विभाजित किया है। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर तथा महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

तीन नए केंद्रों के विकल्प

आयोग ने बताया कि नए केंद्र खोलने का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर भीड़भाड़ कम करना था। इन तीन नए केंद्रों के विकल्प के रूप में करीब 23,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे आस-पास के केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या में कमी आई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *