UPPSC Assistant Professor Pre Result 2026

प्रमोद यादव। प्रयागराज3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्री परीक्षा-2025 के सात विषयों का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 28 विषयों में से इन सात विषयों में 198 रिक्तियों के सापेक्ष 2,826 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। शेष विषयों के परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे।

UPPSC सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि शिक्षाशास्त्र विषय में 6,616 पंजीकृत और 2,930 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 14 रिक्तियों के लिए 323 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, अंग्रेजी विषय में 4,866 पंजीकृत और 2,490 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 92 रिक्तियों के सापेक्ष 1,173 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

गृह विज्ञान विषय में 2,991 पंजीकृत और 1,699 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 28 रिक्तियों के लिए 640 अभ्यर्थी चुने गए हैं। भौतिक विज्ञान विषय में 3,852 पंजीकृत और 1,563 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 60 रिक्तियों के सापेक्ष 580 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

संगीत वादन-सितार विषय में 71 पंजीकृत और 44 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 4 रिक्तियों के लिए 23 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उर्दू विषय में 787 पंजीकृत और 438 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 3 रिक्तियों के सापेक्ष 32 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है।

फारसी (पर्शियन) विषय में कुल 82 पंजीकृत और 55 उपस्थित अभ्यर्थियों में से एकमात्र 1 रिक्ति के लिए 15 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

सचिव ने स्पष्ट किया कि यह परीक्षा परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक है। मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और सफल अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाने के संबंध में अलग से प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट-ऑफ अंक आदि की जानकारी अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *