उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा 30 अप्रैल 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी।
.
आयोग ने बताया कि इस भर्ती के लिए कुल 93,419 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से 50,795 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल 182 पद निर्धारित हैं। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 2,856 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।
अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट 👉 https://uppsc.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम पूर्णतः अस्थायी (प्रोविजनल) है। मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम और उसके लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
साथ ही, अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट-ऑफ से जुड़ी जानकारी अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। आयोग ने यह भी कहा है कि इस संबंध में सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम 2005 के तहत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अब आगे क्या? मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को अगली अधिसूचना का इंतजार करना होगा, जिसमें परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।