UP Weather Alert | Rain Deficit Jalaun Heat Monsoon Update

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के से रिमझिम बारिश हो रही है। साथ ही आसपास के जिलों में भी बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

.

इस बीच, प्रदेश में नदियां भी उफान पर हैं। पहाड़ों पर भारी बारिश की वजह से प्रयागराज में गंगा और यमुना का पानी घाटों पर बनी दुकानों तक पहुंच गया है। बिजनौर में मालन नदी उफान पर है। पानी छोटे पुलों के ऊपर से बह रहा है। कानपुर में भी गंगा का जलस्तर 20सेमी. बढ़ गया है।

बलिया में सरयू और घाघरा नदी के किनारों पर कटान शुरू हो गया है। इसके चलते बांसडीह में 150 परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। बागपत में यमुना उफान पर है। तेज बहाव में 14 साल का लड़का बह गया। लोगों ने नदी कूदकर उसे बचाया।

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि यूपी में मानसून पर ब्रेक लग गया है। पाकिस्तान से आ रही सूखी हवाओं के चलते प्रदेश के करीब 80 फीसदी हिस्से से बारिश वाले बादल गायब हो गए हैं। इसका असर भी दिखने लगा है। मंगलवार को महज 11 जिलों में 1.5 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी यूपी में 6-7 दिनों तक बारिश पर ब्रेक लगा रहेगा। पूर्वी यूपी में 18 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ में मंगलवार दोपहर करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई।

लखनऊ में मंगलवार दोपहर करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई।

अब तक 22 प्रतिशत कम बारिश

मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया यूपी में मंगलवार को 1.5MM बारिश हुई। जबकि औसतन 9.7 मिमी. बारिश का अनुमान था। 1 जून से 14 जुलाई तक प्रदेश में 163.1 मिमी बारिश हुई, जो औसत से 22% कम है। महराजगंज में सबसे ज्यादा 49.3 मिमी, सिद्धार्थनगर में 37.5 मिमी बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक बारिश में ठहराव बना रहेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश हो सकती है। 17 जुलाई के बाद हवाओं का रुख फिर पुरवा होने की संभावना है, जिससे दोबारा मानसूनी गतिविधियों में बढ़त की उम्मीद है।

मानूसन के ठहर जाने से प्रदेश के कई जिलों में गर्मी और उमस का असर बढ़ेगा। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने की उम्मीद है। बारिश न होने का सीधा असर खेती किसानी पर भी पड़ेगा। धान की फसल पर इसका सीधा असर आएगा।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने और सूखी हवाओं की वजह से बारिश का सिलसिला धीमा पड़ गया है। हवा में मौजूद नमी उमस बढ़ा रही है। हफ्तेभर ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। जैसे ही बंगाल की खाड़ी या अन्य क्षेत्रों में नया मौसमी सिस्टम सक्रिय होगा, बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

QuoteImage

यूपी के मौसम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.