.
दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर, यूपी में आज योगी कैबिनेट में 6 नए मंत्री शामिल होंगे। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि पंजाब में संजीव अरोड़ा को क्यों गिरफ्तार किया गया है…
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- PM मोदी बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे। इस प्रोग्राम श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिन के अवसर में होगा।
- असम में BJP विधायक दल की बैठक होगी। 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
- PM मोदी तेलंगाना में 9400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. एक्टर विजय आज CM पद की शपथ ले सकते हैं, TVK विधायकों के रिसॉर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई

विजय ने TVK, कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के 121 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को दिया।
तमिलनाडु में TVK चीफ एक्टर विजय आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है। बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। इधर, महाबलीपुरम स्थित फोर पॉइंट्स रिसॉर्ट के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। यहां TVK के सभी विधायक ठहरे हुए हैं।
जानिए TVK को किन पार्टियों का समर्थन: 4 मई को आए चुनाव परिणाम में विजय की पार्टी को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली थीं। लेकिन यह बहुमत से 10 कम थीं। TVK को कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों का समर्थन 8 मई तक मिल चुका था। शनिवार को VCK और IUML ने TVK को अपने 2-2 विधायकों का समर्थन दिया।

पूरी खबर पढ़ें…
2. दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट, इंटेलिजेंस बोली- गोलीबारी और आत्मघाती हमला भी हो सकता है

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के आधार पर इस खबर की जानकारी दी है। (फाइल फोटो)
दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इंटेलिजेंस एजेंसियों को शक है कि दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग स्थित कार्यालयों को आत्मघाती हमलों, कार ब्लास्ट, गोलीबारी या IED अटैक के जरिए निशाना बनाया जा सकता है। इसके बाद भाजपा मुख्यालय और आसपास की सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन इलाकों में ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं और जगह-जगह वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी से निगरानी भी बढ़ाई गई है।
पिछले साल लाल किले के पास धमाका हुआ था: 10 नवंबर 2025 की शाम 6.52 बजे दिल्ली में लाल किले के पास आतंकी हमला हुआ था। आतंकवादी ने चलती कार में धमाका किया था। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
पूरी खबर पढ़ें…
3. योगी मंत्रिमंडल में आज 6 नए मंत्री बनेंगे, दोपहर 3 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण

योगी कैबिनेट का आज रविवार को दूसरी बार विस्तार होगा। दोपहर 3 बजे 6 नए मंत्री शपथ लेंगे। सीएम योगी ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें नए बनने वाले मंत्रियों की लिस्ट सौंपी।
नए मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से: सपा से बगावत करने वाले ब्राह्मण विधायक मनोज पांडेय, दलित नेताओं में सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, ओबीसी में पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अलावा हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत का नाम भी फाइनल हो गया है।
यूपी सरकार में सीएम योगी को मिलाकर कुल 54 मंत्री हैं। इनमें 8 मंत्री दलित वर्ग से हैं। योगी सरकार 2.0 का पहला विस्तार 5 मार्च, 2024 को हुआ था।
पूरी खबर पढ़ें…
4. हापुड़ में महाराणा प्रताप की रैली में बवाल-पथराव, 5 कारें तोड़ीं, युवक को गिराकर लात-घूसे बरसाए

हापुड़ में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली जा रही रैली में बवाल हो गया। 5 किमी लंबी रैली में करीब 100 बाइक और कारें शामिल थीं। कुछ युवक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। तभी एक युवक का दुकानदार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
रैली में शामिल युवक को मारकर घायल किया: युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दुकानदार गुट के लोगों ने एक युवक को छत पर दौड़ाकर गिरा दिया। उसे जमकर लात-घूसे मारने लगे। 4 से 5 कारों में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
एसपी ने मोर्चा संभाला: भीड़ को एसपी केजी सिंह ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। बवाल में 5 से 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार दोपहर धौलाना के देहरा गांव की है।
पूरी खबर पढ़ें…
5. पंजाब के AAP मंत्री मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ED टीम अरोड़ा को चंडीगढ़ से दिल्ली ले गई

पंजाब सरकार के AAP मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने गिरफ्तार कर लिया है। ED ने चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी घर समेत दिल्ली और गुरुग्राम के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इसके बाद अरोड़ा से करीब 10 घंटे पूछताछ की गई। शाम को ED की टीम उन्हें चंडीगढ़ से दिल्ली ले गई, जहां आगे की जांच होगी।
फर्जी कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप: ED का आरोप है कि अरोड़ा ने अपनी कंपनियों के जरिए 157.12 करोड़ रुपए की फर्जी मोबाइल बिक्री दिखाई और शेल कंपनियों के जरिए फर्जी एक्सपोर्ट किए। जांच एजेंसी के मुताबिक, इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और गलत तरीके से पैसा कमाया गया।
मामले में पूर्व CM केजरीवाल ने कहा;-
PM मोदी ने ED को पार्टी तोड़ने में लगाया है। किसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले का खुलासा करने के लिए नहीं।
पूरी खबर पढ़ें…
6. सुवेंदु बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने, PM मोदी को झुककर प्रणाम किया

पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP की सरकार बन गई है। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को झुककर प्रणाम किया। शुभेंदु के साथ 5 और विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल हैं।
PM मोदी ने नतमस्तक होकर जनता को प्रणाम किया: मुख्यमंत्री और मंत्रियों की शपथ पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से घुटनों के बल झुककर बंगाल की जनता को प्रणाम किया। इस दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे।
पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- नेशनल: मोदी ने 98 साल के कार्यकर्ता के पैर छुए: योगी ने सुवेंदु को गमछा ओढ़ाया, PM का मंच से जनता को प्रणाम; बंगाल में शपथ के 6 मोमेंट्स (पूरी खबर पढ़ें)
- इंटरनेशनल: अमेरिका ने वेनेजुएला का हाईली एनरिच्ड यूरेनियम निकाला: 13.5 किलो न्यूक्लियर मटेरियल वॉशिंगटन लाया गया, अब इसे अमेरिका खुद प्रोसेस करेगा (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: माखनलाल सरकार 82 साल से RSS से जुड़े: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराया, जेल गए; मोदी ने इनके पैर छुए (पूरी खबर पढ़ें)
- इंटरनेशनल: अमेरिका ने UFO से जुड़ी फाइलें जारी कीं: दावा- स्पेसक्राफ्ट से 4 फीट लंबे रहस्यमयी जीव उतरे, स्पेस सूट और हेलमेट पहना था (पूरी खबर पढ़ें)
- मौसम: बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान और मध्य प्रदेश में पारा 43°C के पार (पूरी खबर पढ़ें)
- इंटरनेशनल: अमेरिका-ईरान अगले हफ्ते फिर इस्लामाबाद में बातचीत कर सकते हैं: ट्रम्प बोले- ईरान के जवाब का इंतजार; तेहरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने की मांग ठुकराई (पूरी खबर पढ़ें)
- हरियाणा: रेसलर विनेश 26 जून तक घरेलू मुकाबले नहीं खेल पाएंगी: डोपिंग नियमों के उल्लंघन पर बैन; रेसलर फेडरेशन ने कहा- उनके व्यवहार से शर्मिंदगी हुई (पूरी खबर पढ़ें)
- साइंस: अग्नि की एडवांस मिसाइल का सफल परीक्षण: एक से ज्यादा परमाणु हथियार ले जा सकती है, एक साथ कई टारगेट पर निशाना लगाने की टेक्नोलॉजी (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि नए CDS होंगे: देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ; वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन अगले नौसेना प्रमुख (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
बाल कटवाने आता है बंदर, मसाज भी लेता है

कर्नाटक में एक बंदर सैलून में कटिंग और मसाज करवाता है। दरअसल, चामराजनगर के ‘देवु मेन्स हेयरकट सैलून’ के मालिक देवराज रोज उसे खाना खिलाते हैं, इसलिए बंदर यहां का रेगुलक कस्टमर बन गया है। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

वृष राशि वालों के घर में मांगलिक काम की चर्चा हो सकती है। कर्क राशि वालों की मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…