UP Bhadohi Kanwar Yatra Security & Traffic Review by ASP Shubham Agrawal 2026

सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भदोही में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा, क्षेत्राधिकारी औराई राजीव कुमार सिंह, यातायात प्रभारी तथा जनपद के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग का सघन निरीक्षण कर संवेदनशील स्थलों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

डायवर्जन, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा

एएसपी ने कांवड़ियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चिह्नित ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट, बैरिकेडिंग व्यवस्था और वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। यातायात प्रभारी को पूरे यात्रा काल के दौरान सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।

मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने पर जोर

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांवड़ मार्ग पर चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्ड लगाने, मेडिकल कैंपों के लिए चिन्हित स्थानों का भौतिक सत्यापन कराने तथा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के कांवड़ मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए गए।

सीमावर्ती जिलों से समन्वय के निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती जनपदों की पुलिस और प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *