![]()
यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- सोमवार से 4 दिन तक अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की बढ़त आ सकती है। रविवार की बात करें तो जालौन 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ यूपी में सबसे गर्म रहा। वहीं, प्रदेश में सबसे कम तापमान महाराजगंज का 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार सुबह ज्यादातर जिलों में हल्की धूप रही। कहीं-कहीं बादल छाए। उमस की वजह से गर्मी बढ़ गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके चलते प्री-मानसून की बारिश हो रही है। 17-20 जून तक मानसून यूपी में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है। अभी मानसून बिहार तक पहुंच चुका है। आज का अलर्ट जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम… अधिकतम और न्यूनतम तापमान जानिए यूपी में जून से सितंबर के बीच 8% बारिश कम होगी सीनियर साइंटिस्ट अतुल सिंह बताते हैं- इस साल यूपी समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। आमतौर पर यूपी में जून से सितंबर के बीच करीब 820 से 840 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन, इस साल 8% कम यानी लगभग 754 से 773 मिलीमीटर तक ही पानी बरसेगा। यूपी में मानसून में कम बारिश की संभावना की वजह जानिए मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है। खेती-किसानी पर होगा असर, महंगाई बढ़ेगी यूपी में पिछले 10 साल में मानसून कब आया, ग्राफिक्स में देखिए पिछले साल 10 से 15% ज्यादा बरसा था मानसून मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2025 के मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान औसतन 870 से 900 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यह सामान्य मानसूनी औसत से करीब 10 से 15 प्रतिशत अधिक रही।
Source link
UP के 32 जिलों में आज आंधी-तूफान का अलर्ट:60 की स्पीड से हवा चलेगी, 20 जून तक आ सकता है मानसून