![]()
पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन के संचालन क्षेत्र का विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन केवल डालीगंज तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि 15 जून से ऐशबाग स्टेशन तक संचालित की जाएगी। इस निर्णय से लखनऊ शहर के भीतर यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। आज से ऐशबाग तक पहुंचेगी पैसेंजर ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 55061 नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर का मार्ग विस्तार सोमवार से प्रभावी कर दिया गया है। ट्रेन नकहा जंगल से रात 11:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:12 बजे डालीगंज पहुंचेगी। इसके बाद यह 9:20 बजे लखनऊ सिटी और सुबह 9:55 बजे ऐशबाग स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ऐशबाग से होगी ट्रेन की शुरुआत वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 55062 ऐशबाग से शाम 5:00 बजे रवाना होगी। यह 5:11 बजे लखनऊ सिटी तथा 5:20 बजे डालीगंज पहुंचेगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन सुबह 4:27 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी। अन्य ट्रेनों के समय में भी हुआ संशोधन रेलवे प्रशासन के अनुसार ऐशबाग-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी संशोधित समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा। यह ट्रेन बादशाहनगर से शाम 5:31 बजे और गोमतीनगर से शाम 5:48 बजे होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी। यात्रियों को मिलेगा बेहतर रेल संपर्क रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रूट विस्तार से ऐशबाग, लखनऊ सिटी और डालीगंज क्षेत्र के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। साथ ही शहर के भीतर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
Source link
नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर का ऐशबाग तक विस्तार:आज से यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा, पूर्वोत्तर रेलवे ने बढ़ाया ट्रेन का रूट