.
कोलकाता में TMC के बागी गुट ने पार्टी हेडक्वार्टर पर कब्जा किया। उधर, पंजाब कांग्रेस में टूट की खबर है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में RSS ने पहली बार क्या बयान दिया।
⏰ आज के 2 प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- पीएम मोदी राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वे ₹1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरु करेंगे।
- दिल्ली में नेशनल ड्रोन समिट 2026 का आयोजन होगा। इसमें देश की पहली ड्रोन सहकारी संस्था लॉन्च की जाएगी।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. TMC हेडक्वार्टर पर बागी गुट का कब्जा, ताले-पोस्टर बदले; ममता की तस्वीर नहीं हटाई

TMC के बागी गुट ने कोलकाता स्थित पार्टी हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में ताले बदले गए। नए पोस्टर्स से ममता बनर्जी की तस्वीरें गायब दिखी। हालांकि, दफ्तर में लगी ममता की तस्वीरें और कटआउट नहीं हटाए गए। ऋतब्रत ने कहा कि अब यहीं से पार्टी के काम चलेंगे। दो दिन पहले ही बागी गुट ने दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न और संगठन पर दावा पेश किया था।
80 में से 58 विधायक ममता नेतृत्व से अलग: विधानसभा चुनाव में हार के बाद 3 जून को TMC के 80 में से 58 विधायक ममता बनर्जी के नेतृत्व से अलग हो गए। 22 जून को हुई प्रतिनिधि बैठक में नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
पूरी खबर पढ़ें…
2. पंजाब कांग्रेस में टूट संभव, चन्नी की मीटिंग में 50 नेता पहुंचे; एक सांसद की शाह से मुलाकात

पूर्व सीएम और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने से नाराज हैं। चन्नी ने अपने घर पर 4 विधायकों समेत 50 पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग की। MLA तृप्त राजिंदर बाजवा ने कहा कि हाईकमान को अमरिंदर राजा को प्रधान बनाए जाने के फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। इस बीच भाजपा ने कहा कि चन्नी अगर पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत है।
कांग्रेस सांसद की शाह से मुलाकात: गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने कहा- मुलाकात पहले से तय थी, इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाए। मैंने पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पक्ष रखा।
पूरी खबर पढ़ें…
3. राम मंदिर चढ़ावा चोरी, RSS बोला- दोषियों को कड़ी सजा मिले, करोड़ों भक्तों का भरोसा बचाना जरूरी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर RSS ने पहली बार बयान दिया। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने वीडियो जारी कर कहा- रामलला मंदिर में रखे दानपात्रों में जमा राशि की चोरी दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे रामभक्तों की भावनाओं और श्रद्धा को आघात पहुंचा है। उनका भरोसा बचाना जरूरी है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कठोर दंड मिलना चाहिए।’
BJP नेता बोले- चंपत जेल जा सकते हैं, फिर बयान से पलटे: अयोध्या में भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि यह साफ है कि चढ़ावा का पैसा चोरी हुआ है। चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और गोपाल राव अभी जेल नहीं गए, लेकिन हो सकता है कि आगे जेल जाएं। हालांकि, कटियार बाद में जेल जाने वाले बयान से पलट गए। विनय कटियार ने बताया कि उनके पास गुरुवार की देर रात PM मोदी का फोन आया था।
कटियार ने कहा;-
PM मोदी ने पूछा कि अरे भाई, क्या-क्या होगा अब? मैंने उनसे कहा कि कुछ नहीं, सब ठीक हो जाएगा।
पूरी खबर पढ़ें…
4. अखिलेश का बर्थडे मनाने पर प्रिंसिपल सस्पेंड, सपा विधायक बोले- भाजपा सांसद ने ‘म’ से मोदी पढ़ाया

कानपुर में सरकारी स्कूल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने पर प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल, 1 जुलाई को सपा विधायक अमिताभ बाजपेई परमट प्राइमरी स्कूल में पहुंचे थे। उन्होंने केक काटकर बच्चों के साथ अखिलेश का बर्थडे मनाया था।
सपा विधायक ने भाजपा सांसद पर निशाना साधा: इसका वीडियो सामने आने के बाद 2 जुलाई को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने प्रिंसिपल नवीन कुमार त्रिपाठी को सस्पेंड कर दिया। दैनिक भास्कर ने शुक्रवार को विधायक अमिताभ बाजपेई से बात की। उन्होंने बिना नाम लिए कानपुर सांसद रमेश अवस्थी पर निशाना साधा।
सपा विधायक ने कहा-
कुछ दिन पहले एक बड़े नेता भी स्कूल गए थे। उन्होंने बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर ‘न से नरेंद्र’ और ‘म से मोदी…’ लिखकर पढ़ाया था। उस दौरान एक्शन क्यों नहीं लिया गया।
पूरी खबर पढ़ें…
5. मथुरा में रेलवे अंडरपास में गर्दन तक पानी; कानपुर में 100 फीट की दीवार ढही

मानसून पूरे यूपी में सक्रिय है। बीते शुक्रवार तड़के से 20 जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। मथुरा में भारी बारिश से रेलवे अंडरपास में गर्दन तक पानी भर गया। सड़क पर नदियों जैसा बहाव देखने को मिला। कानपुर में GSVM मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की 100 फीट दीवार गिर गई।
झांसी में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। आज यानी शनिवार को 28 जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक यूपी में बारिश कम होगी। इससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मानसून फिर सक्रिय होगा।
पूरी खबर पढ़ें…
6. ईरान में खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू, 14 महीने की पोती का ताबूत भी रखा गया

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार कल से शुरू हुआ। खामेनेई के ताबूत के साथ उनकी 14 महीने की पोती का ताबूत भी रखा गया है। खामेनेई की मौत 28 फरवरी को हुई थी। 131 दिन बाद 9 फरवरी को मशहद में खामेनेई को दफनाया जाएगा। खामेनेई के साथ उनकी पत्नी, पोती, बेटी और दामाद का भी अंतिम संस्कार होगा।
राष्ट्रपति पजशकियान रोए: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत देश का शीर्ष नेतृत्व तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचा। इस दौरान पजशकियान, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और कई सैन्य अधिकारी रो पड़े। खामेनेई के अंतिम संस्कार में 30 देशों के प्रतिनिधि और करीब 2 करोड़ लोग शामिल होंगे। ईरान हाईअलर्ट पर है।

पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
AI ने पकड़ा ₹2 करोड़ का घोटाला

छत्तीसगढ़ के बस्तर में AI की मदद से ₹2 करोड़ का वेतन घोटाला पकड़ा गया। तीन आरक्षकों ने सैलरी रिकॉर्ड में हेरफेर कर करीब ₹1.5 से ₹2 करोड़ अपने खातों में डलवा लिए। AI ऑडिट में गड़बड़ी सामने आने के बाद जांच में पूरा मामला खुल गया।
पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. ऐ जिंदगी: बेटे की सभी हड्डियां टेढ़ी, 4 करोड़ में होगा इलाज:बिस्तर से उठ नहीं पाता, 3 डॉक्टर बोले- आपसी रिश्तों में शादी का असर
2. आज का एक्सप्लेनर: ट्रम्प की पोती, मस्क का बेटा, जुकरबर्ग की बेटी; बच्चों को चाइनीज क्यों सिखा रहे अरबपति, क्या अंग्रेजी को रिप्लेस करेगी मैंडरिन
3. धर्मेंद्र ने कॉलर पकड़ी तो राजकुमार ने छोड़ी फिल्म:बप्पी लाहिड़ी के गहने देखकर बोले- मंगलसूत्र भी पहन लो, अमिताभ के सूट को पर्दा कहा
4. जरूरत की खबर: सिगरेट पीने से जल्दी सफेद होते बाल:ये 7 कारण भी जिम्मेदार, हेल्दी बालों के लिए 8 चीजें खाएं, स्मोकिंग न करें
5. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: देश की पहली नदी जोड़ो केन-बेतवा लिंक परियोजना कानूनन अवैध; 45,000 करोड़ के प्रोजेक्ट की परमिशन खत्म
6. भास्कर एक्सक्लूसिव: सपा का नया मुख्य सचेतक कौन? कमाल अख्तर के बाद मुस्लिम, दलित या कुर्मी; अखिलेश किस पर लगाएंगे दांव?
7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: बिहार में ₹1 करोड़ में दरोगा बनाने वाली कोचिंग एक्सपोज, टीचर बोले- ये मार्केटिंग है
🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मेष राशि वालों की फंसी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। वृष राशि वालों को निवेश में मनमुताबिक नतीजे मिलेंगे। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…