रामपुर में 4 घंटे चला सघन चेकिंग अभियान:यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई
रामपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान चार घंटे तक चला, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी स्वार, मिलक, बिलासपुर और शाहाबाद…