कानपुर में 84 मिमी बारिश से सड़कें तालाब बनीं:18 फीट गहरे गड्‌ढे में समाई रोड, ट्रेन की पटरियां डूबीं; पेड़ के नीचे दबीं 7 गाड़ियां

कानपुर में मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक जारी रही। शहर में 84.1 मिमी बरसात से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम और नाला सफाई की व्यवस्था की भी पोल खोल दी। काकादेव, सर्वोदय नगर, साकेत नगर, गोविंद नगर और पीरोड समेत कई इलाकों…

Read More

महिलाओं को रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा:27 से 29 अगस्त तक निशुल्क सफर, 60+ महिलाओं को भी जीवनभर मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात दी है। 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक सभी महिलाएं अपने सहयात्री के साथ रोडवेज और सिटी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान लागू रहेगी, जिससे मायके जाने…

Read More

प्रयागराज में स्कूल वैन बनी आग का गोला:खड़ी गाड़ी में अचानक लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी

प्रयागराज में कंपनी गार्डन के सामने बिशप जॉर्ज स्कूल के सामने बुधवार को खड़ी एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। सीएनजी ओमिनी में पहले धीरे-धीरे धुआं उठा। कुछ ही देर बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि स्कूल बंद होने…

Read More

पोस्टमार्टम के बाद भी बंदी की मौत की गुत्थी उलझी:सीतापुर जेल में 24 घंटे पहले हुई थी बंदी की मौत, डॉक्टरों ने लैब भेजा बिसरा

सीतापुर जेल में बंद 70 साल के बंदी की मंगलवार को मौत हो गई थी। देर रात पोस्टमार्टम के बाद भी वजह साफ नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेज दिया है। पोस्टमार्टम डॉक्टरों की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ कराया गया,…

Read More

सांसद भोला सिंह के स्वागत से दूर रहे दिग्गज:राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार बुलंदशहर आए थे, पूर्व सांसद राजवीर ने भी नहीं दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में राष्ट्रीय सचिव का पद मिलने के बाद बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह का सियासी कद बढ़ गया है। हालांकि, जिले और क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेताओं को उनका यह बढ़ता कद रास नहीं आ रहा है। संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद आयोजित स्वागत कार्यक्रमों से पार्टी…

Read More

औरैया में मजदूर ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत:परिजनों को फोन कर दी सूचना, अस्पताल में तोड़ा दम

औरैया में मंगलवार को एक मजदूर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर ने परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी थी। परिजनों ने उसे औरैया-आनेपुर रोड पर बेहोशी की हालत में पाया और तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय…

Read More

फर्रुखाबाद में पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का आरोप:आपूर्ति विभाग ने की जांच, एक नोजल बंद किया गया

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार शाम ग्राहक ने कम पेट्रोल देने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप की मशीनों की जांच की। करीब एक घंटे चली जांच के बाद संबंधित नोजल को बंद कर दिया गया। हरदोई के…

Read More

सुल्तानपुर में युवती ने नहर में लगाई छलांग:2 घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग, बहन ने कहा- परिवार से नाराज होकर कूदी

सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के बाद युवती ने शारदा सहायक नहर खंड-16 में छलांग लगा दी। घटना मथाना पुल के पास शाम करीब 5:30 बजे हुई। युवती के नहर में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई,…

Read More

ठेला हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े:मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया

इटवा कस्बे के मुख्य चौराहे पर मंगलवार शाम ठेला हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर…

Read More

सुल्तानपुर से हटाए जाने पर IPS चारू निगम भावुक:लिखा- प्रेग्नेंसी के बावजूद जिला संभालने में सक्षम थी; मां बनना कमजोरी नहीं, ताकत है

सुल्तानपुर SP पद से हटाए जाने पर IPS चारू निगम ने दर्द बयां किया है। उन्होंने सोमवार को X पर एक भावुक पोस्ट लिखी, जिसमें नाराजगी भी थी। IPS ने लिखा, सुल्तानपुर से विदाई लेते हुए मैं यह बात साफ करना चाहती हूं कि मां बनना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक ताकत है। प्रेग्नेंसी के…

Read More