विवाहिता ने श्रमजीवी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दी:मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, घरेलू कलह की आशंका

हरदोई में एक 27 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार देर रात श्रमजीवी एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर हुई। गंभीर रूप से घायल महिला को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पति-पत्नी के…

Read More

श्रावस्ती में नीट परीक्षा: डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:584 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष जोर

श्रावस्ती:जनपद में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने भिनगा स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यह जिले का एकमात्र नीट परीक्षा केंद्र है। निरीक्षण के…

Read More

मथुरा जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं पर उठे सवाल:मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी,बढ़ती संख्या बन रही कारण

मथुरा के जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही हैं। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके कारण ओपीडी से लेकर दवा वितरण काउंटरों और विभिन्न विभागों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।…

Read More

BJP विधायक ने SDM की कुर्सी पर बैठकर की बैठक:दो एसडीएम बराबर में बैठे, विधायक ने फोटो शेयर किए, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

शाहजहांपुर में जलालाबाद के भाजपा विधायक हरि प्रकाश वर्मा द्वारा एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर बैठक करने का मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। इस बैठक में दो एसडीएम उनके बराबर में बैठे थे। विधायक ने स्वयं इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था। यह प्रकरण शुक्रवार को जलालाबाद…

Read More

धरने में शामिल प्रोबेशनर लेखपालों पर कार्रवाई तय:घाटमपुर में नौ को जारी हुई अंतिम नोटिस; सेवा समाप्ति तक की हो सकती है कार्रवाई

घाटमपुर तहसील में तहसीलदार के खिलाफ चल रहे लेखपालों के धरना-प्रदर्शन में शामिल प्रोबेशन अवधि वाले नौ लेखपालों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। इन सभी को तीसरी और अंतिम नोटिस जारी कर दी गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय मानी जा…

Read More

लापरवाही करने वालों का रोका जाएगा वेतन:देवरिया में डीएम ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद के पांच आकांक्षात्मक विकास खंडों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से गांवों का भ्रमण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण में लापरवाही या निर्देशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ वेतन रोकने…

Read More

गांधीनगर कॉलोनी में सड़कें बदहाल, गड्ढों से लोग परेशान:कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी, जलनिकासी भी खराब

महराजगंज नगर के गांधीनगर वार्ड स्थित पिपरदेउरा पोखरा आवास कॉलोनी में सड़कें जर्जर हालत में हैं और जलनिकासी की व्यवस्था भी खराब है। मान्यवर श्री कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत वर्ष 2008 से 2011 के बीच विकसित इस कॉलोनी की अधिकांश सड़कें गहरे गड्ढों में बदल गई हैं। बरसात के दिनों में जलभराव…

Read More

गोरखपुर में पंचर बनाने वाले नाम से खोली फर्जी कंपनी:100 करोड़ के टर्नओवर पर CGST से आया समन, उधार देने के नाम पर फंसाया

गोरखपुर में पंचर की दुकान चलाने वाले राज प्रजापति को सेंट्रल GST डिपार्टमेंट की ओर से समन मिला है, जिसमें उनकी कंपनी का टर्नओवर 100 करोड़ रुपये दिखाया गया है। समन मिलने के बाद से पीड़ित दुकानदार बेहद परेशान हुए। इतना ही नहीं जब अधिकारी जांच के लिए उनके गांव पहुंचे तो वे भी हैरान…

Read More

Maharajganj Sewage Overflow | Civic Line Public Distress

संजय कुमार खरवार | महराजगंज9 मिनट पहले कॉपी लिंक टूटी नाली में जमा गंदगी। महराजगंज नगर क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में मोतीलाल शर्मा के घर के पास नाली पूरी तरह से टूट गई है। नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी…

Read More

शाहजहांपुर में लाठी-डंडों से हमला:मोबाइल खरीदने गए दो युवक गंभीर घायल

शाहजहांपुर में मोबाइल खरीदने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हिंदूवादी संगठनों ने…

Read More