गौरीगंज में किसानों का धरना प्रदर्शन:बोले- लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से परेशान, बेसहारा पशुओं का भी मुद्दा उठाया
शुक्रवार को गौरीगंज में बिजली विभाग व पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जन कल्याण समिति के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं और किसानों ने सीओ कार्यालय के मुख्य गेट पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। समिति की अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी…