सुल्तानपुर में गैंगस्टर की स्कॉर्पियो में दारोगा:वलीपुर चौकी इंचार्ज पर उठे सवाल, बोले- आरोपियों को उनकी गाड़ी से लाए
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वलीपुर चौकी इंचार्ज भरत सिंह को कुख्यात गैंगस्टर राकेश यादव और अमरजीत यादव की स्कॉर्पियो में देखा गया है। इस घटना ने पुलिस महकमे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राकेश यादव और अमरजीत यादव पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं…