तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:सिर्फ तमिल-अंग्रेजी में जगहों का नाम लिखने का नियम, हिंदी शब्द मिटाए गए
तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को हाईवे साइनबोर्ड पर हिंदी लिखने के मामले में दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। दोनों अधिकारी हाईवे विभाग में सहायक अभियंता हैं। यह कार्रवाई तूतीकोरिन जिले के सत्तानकुलम-नाज़रेथ स्टेट हाईवे (SH-93) पर लगाए गए नए साइनबोर्ड को लेकर हुई। तमिलनाडु की पॉलिसी के मुताबिक, साइनबोर्ड पर केवल तमिल और अंग्रेजी…