गोरखपुर में चाकू मारकर दुकानदार की हत्या:ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने किया सीने पर हमला
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में बुधवार शाम जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक किराना दुकानदार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गिरमिट चौराहा निवासी अमरनाथ गुप्ता (56) के रूप में हुई है। पुलिस…