फर्जी ट्रस्ट बनाकर मंदिर की जमीन हड़पने का आरोप:बांदा में पुजारी परिवार ने जिलाधिकारी से जांच की मांग की
बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की भूमि को फर्जी ट्रस्ट बनाकर हड़पने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर के पैतृक पुजारी परिवार ने जिलाधिकारी से इसकी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता पुष्पा देवी, निवासी दूल्हा थोक, गांधी…