गंगा में बहाव की चपेट में आकर दो छात्र डूबे:प्रयागराज में एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी पानी में समाया, नहीं मिला सुराग
प्रयागराज के शिवकुटी में शनिवार शाम गंगा स्नान के दौरान दो प्रतियोगी छात्र डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। देर रात तक पुलिस और जल पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुटी रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। तीन दोस्तों…