सराय नदी का जलस्तर बढ़ा, डीएम ने किया निरीक्षण:लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की, रैन बसेरों में व्यवस्थाएं देखीं
सीतापुर में सराय नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने सोमवार रात 12 बजे लोनियन पुरवा पूर्वी, नई बस्ती, दुर्गापुरवा, शास्त्री नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों…