कानपुर-चित्रकूट और प्रतापगढ़ इंटरसिटी का विलय:नई ट्रेन 22 कोच के साथ चलेगी, लखनऊ समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम करवी एक्सप्रेस और मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-कानपुर एक्सप्रेस इंटरसिटी का विलय कर दिया है। दोनों ट्रेनों के विलय के बाद अब ट्रेन संख्या 14123/14124 मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-चित्रकूट धाम करवी एक्सप्रेस के नाम से संचालित होगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य…