नोएडा में क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर ठगे 7.80 लाख:फेसबुक पर देखा था विज्ञापन, जानकारी देते तीन खातों से ट्रांसफर हुए पैसे
सेक्टर-61 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 69 साल के बुजुर्ग फेसबुक पर दिखे पीएनबी क्रेडिट कार्ड के विज्ञापन के झांसे में आकर 7.80 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी…