नंदीग्राम उपचुनाव लड़ सकेंगे कांग्रेस उम्मीदवार, फिलहाल जेल में:कलकत्ता हाईकोर्ट बोला- जमानत मिले तो सरकार ठीक से चुनाव लड़ने दे; प्रधान पर 11 केस दर्ज
कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार के वकील से कहा कि जमानत मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को चुनाव लड़ने दिया जाए। मिलन प्रधान नंदीग्राम उपचुनाव में उम्मीदवार हैं। वह पांच आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। हल्दिया सब-डिविजनल कोर्ट ने उन्हें शनिवार को चार मामलों में…