अयोध्या में गलत इलाज से प्रसूता की मौत:प्रसव के बाद बिगड़ी थी हालत, लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; पति ने 12 लाख रुपए खर्च होने का दावा किया
अयोध्या प्रसव के बाद हालत बिगड़ने और इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में पति ने तारुन थाने में तहरीर देकर निजी अस्पताल पाब्लिक हॉस्पिटल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पति ने चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और आर्थिक क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।…