हरदोई में फसल बीमा क्षतिपूर्ति चेक वितरित:जनप्रतिनिधियों ने किसानों को जागरूक कर समय पर बीमा कराने की अपील की
हरदोई के बिलग्राम चुंगी स्थित कृषक सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खरीफ 2025 और रबी 2025-26 में प्रतिकूल मौसम से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक कुमार…