गाजीपुर जेल में बंदियों को सिखाया जाएगा संगीत:शुक्रवार-शनिवार को लगेंगी कक्षाएं, प्रतिभा को मिलेगा मंच
गाजीपुर जिला कारागार में अब बंदी संगीत सीख सकेंगे। जेल प्रशासन ने बंदियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को नई दिशा देने के लिए संगीत और वाद्य शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया है। बुधवार शाम 5 बजे जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के प्रयासों से इसकी शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में इच्छुक बंदियों…