सड़क किनारे खड़ी i20 कार में मिला अधेड़ का शव:बाराबंकी में लोगों ने शक होने पर कार खोली, लखनऊ का रहने वाला है मृतक
बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में रविवार को शारदा सहायक नहर के पास सड़क किनारे खड़ी हुंडई आई-20 कार में करीब 45 साल के व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कार शनिवार शाम से एक ही जगह खड़ी थी। काफी देर तक कार नहीं हटी तो आसपास के लोगों को शक हुआ।…