हरदोई में गंगा-गर्रा का जलस्तर बढ़ा:आबादी में पहुंचा बाढ़ का पानी; 1500 से ज्यादा परिवारों का सड़क संपर्क टूटा; 14 नावें लगीं
हरदोई में गंगा और गर्रा नदियों का जलस्तर बढ़ने से शनिवार 12 सितंबर को कटरी-कटियारी इलाके में बाढ़ का पानी आबादी तक पहुंच गया। बिलग्राम क्षेत्र में जरसेनामऊ से बाढ़ की स्थिति शुरू हुई। राजघाट के छिबरामऊ समेत कटरी क्षेत्र के कई गांव पानी से घिर गए हैं। गंगा का पानी दक्षिण दिशा में करीब…