मऊ में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पूर्व कोटेदार की बहाली का विरोध
मऊ जिले के परदहां विकासखंड के बनौरा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्तमान उचित दर विक्रेता के समर्थन में जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पूर्व कोटेदार की संभावित बहाली का विरोध करते हुए वर्तमान व्यवस्था को जारी रखने की मांग की। ग्रामीणों…