बस्ती में कायस्थ सेवा ट्रस्ट करेगा संगठन का विस्तार:सावन में सामूहिक रुद्राभिषेक कराने को चर्चा, वन महोत्सव में पौधरोपण का ऐलान
कायस्थ सेवा ट्रस्ट की मासिक बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे चित्रगुप्त चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में मंडल सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, समाजसेवा, डिजिटल प्रचार-प्रसार और सावन माह में सामूहिक रुद्राभिषेक के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने…