काशी विश्वनाथ धाम में 7 गेट से मिलेगी एंट्री:सावन में भक्तों के लिए बिछाया जायेगा रेड कार्पेट, अधिकारियों ने बैठक में लिया निर्णय
आगामी श्रावण मास के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को धाम स्थित सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त, वाराणसी मंडल एस. राजलिंगम एवं पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने की। बैठक…