गाजियाबाद में 10 क्विंटल छेना रसगुल्ला नष्ट कराया:4 सैंपल लिए, केमिकल से बनाने का शक, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप
गाजियाबाद में रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहारों से पहले सोमवार देर शाम खाद्य विभाग की तीन टीमों ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर में छापेमारी की। करीब दो घंटे चली कार्रवाई में टीम ने लगभग 10 क्विंटल छेना रसगुल्ला जब्त कर मौके पर ही नष्ट करा दिए। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग खाद्य पदार्थों…