पानी के लिए ग्रामीणों का गुस्सा फूटा:ब्लॉक मुख्यालय का गेट बंद कर 4 घंटे तक प्रदर्शन
चित्रकूट के पहाड़ी विकास खंड कार्यालय पर मंगलवार को पेयजल संकट से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय का मुख्य गेट बंद कर लगभग चार घंटे तक धरना दिया, जिससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने पीने के पानी के लिए पहुंची आरओ (RO) पानी की गाड़ी को…