भट्टा मजदूर की हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद:11 साल पुराने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाया, नहर में मिला था शव
फिरोजाबाद में 11 साल पुराने हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर 55-55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसका भुगतान न करने पर उन्हें चार-चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार यादव…