अपने आचरण से बच्चों को उत्तम संस्कार दें माता-पिता:गोरखनाथ मंदिर में आयोजित श्रीमद़भागवत कथा में बोले कथा व्यास स्वामी राजेंद्रदास
ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन से आए कथा व्यास जगद्गुरु स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य ने व्यास पीठ से सीता वन गमन, लव-कुश जन्म सहित श्रीरामचरितमानस और श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने तुलसीदास रचित…