विद्यापीठ में जल्द शुरू होगा बीकॉम-एलएलबी:फाइनेंशियल क्राइम बढ़ने के बाद लिया फैसला, 60 सीटों पर होगी पढ़ाई
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में जल्द ही बीकॉम-एलएलबी शुरू करने की तैयारी है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए आवेदन कर दिया है और निरीक्षण भी हो चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि इसी साल मान्यता मिल गई तो लेटेस्ट एडमिशन के साथ कोर्स शुरू कर दिया जाएगा, अन्यथा अगले साल से पढ़ाई शुरू होगी।…