अब्दुल्लाह हॉल प्रदर्शन पर फर्जी पोस्ट से हड़कंप:एक्स अकाउंट से पुलिस पर लाठीचार्ज-फायरिंग का आरोप, अलीगढ़ पुलिस बोली- कैंपस में हमारी कार्रवाई ही नहीं हुई, FIR दर्ज
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के अब्दुल्लाह हॉल में सोमवार को छात्रों के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित भ्रामक पोस्ट को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘अनुशी तिवारी इंडियन’ नाम के अकाउंट से किए गए पोस्ट में प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, गोली चलाने और भगदड़ जैसे दृश्य दिखाए गए। पोस्ट…