DOB में हेरफेर कर दो पासपोर्ट बनवाए:प्रयागराज में वेरिफिकेशन में मामला पकड़े जाने पर FIR, पते में भी फेरबदल
प्रयागराज के एयरपोर्ट के शाहा उर्फ पीपलगांव में दो पासपोर्ट रखने और दोनों में अलग-अलग जन्मतिथि व पते का विवरण दर्ज कराने में एफआईआर दर्ज की गई है। पासपोर्ट सत्यापन के दौरान यह मामला सामने आया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की जांच और निर्देश के बाद एयरपोर्ट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी…