NH-19 पर गल्ला मंडी से छलेसर तक स्ट्रीट लाइटें बंद:देश के सबसे व्यस्त राजमार्ग पर अंधेरा, सुरक्षा पर सवाल
आगरा नेशनल हाईवे-19 पर रविवार शाम से अंधेरा छाया गया। आगरा में नवीन गल्ला मंडी से लेकर छलेसर तक इस राजमार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे रात के समय यात्रा करने वाले हजारों वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एनएच-19 ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रंक रोड का हिस्सा है…