- Hindi News
- National
- Surat Police Constable Climbs Building Grill, Saves Man From Suicide Attempt
सूरत6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति डायमंड कटिंग और पॉलिशिंग इंडस्ट्री में काम करता है।
गुजरात के सूरत में पुलिस की डायल-112 टीम ने एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचाया। शख्स ने लस्काना इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के फ्लैट में खुद को बंद कर लिया था।
एक पुलिसकर्मी पड़ोस वाले फ्लैट की बालकनी से अंदर दाखिल हुआ। अंदर जाते ही उसने शख्स के हाथ से जहर की शीशी छीन ली। उसे फिर अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना 8 जून की शाम की हुई। इसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई। सूरत शहर पुलिस ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया।
5 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

कॉन्स्टेबल शैलेश चुडासमा पड़ोसी के फ्लैट से बिल्डिंग की बाहरी ग्रिल के सहारे बंद फ्लैट में घुसा।

बंद फ्लैट में घुसने के लिए पुलिस की मदद करते पड़ोसी।

पुलिस ने तुरंत व्यक्ति के हाथ से जहर की बोतल छीन ली।

बंद फ्लैट को खोल कर व्यक्ति को बाहर ले जाया गया।

बाहर आते ही शख्स को एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया गया।
कॉन्स्टेबल बोला- शख्स को अंदर उल्टी हो रही थी
कॉन्स्टेबल चुडासमा ने कहा कि दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर जाने पर हमने देखा कि उस व्यक्ति ने कोई जहरीली चीज खा ली थी। मैंने तुरंत उसे काबू में किया और उसके पास से बची हुई जहरीली चीज हटा दी। उसे उल्टी हो रही थी।
——————————
ये खबर भी पढ़ें…
रूस में 20 गुजराती फंसे, बोले-पासपोर्ट जब्त, रहने-खाने की परेशानी:एजेंट ने डेढ़ लाख की नौकरी का झांसा देकर भेजा, सैलरी ₹10 हजार मिली

पीड़ित शीतल मेवाड़ा ने रूस से वीडियो बनाकर वहां फंसे लोगों की जानकारी दी।
गुजरात के आनंद और वडोदरा के 20 युवक-युवतियां रूस में फंस गए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें 1 से 1.5 लाख रुपए महीने की नौकरी का लालच देकर रूस भेजा गया, लेकिन अब बहुत कम वेतन मिल रहा है। साथ ही रहने-खाने को मोहताज हो गए हैं।
गुजरात पुलिस के मुताबिक, पेटलाद निवासी रिम्पल कुमार पटेल ने फिश पैकिंग और टेलरिंग की नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लोगों को रूस भेजा। इसके बदले उनसे 2.10 लाख से 3 लाख रुपए तक लिए गए। कुल वसूली करीब 78 लाख रुपए बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें
