मुंबई1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 04 अगस्त को सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 78,850 पर पहुंचा। वहीं निफ्टी में 150 अंक की गिरावट है, यह 24,600 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स में तेजी और निफ्टी में गिरावट क्यों?
- क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) का असर: डेरिवेटिव ट्रेडिंग वाले शेयरों के लिए हाल ही में लागू हुए नए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन फ्रेमवर्क की वजह से स्पॉट और फ्यूचर्स कीमतों में अंतर देखा गया। इसके कारण दोनों इंडेक्स के मूवमेंट में यह अंतर आया है। CAS से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें…
- NSE की सफाई: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने स्पष्ट किया है कि निफ्टी और बैंक निफ्टी की वैल्यूज में यह अंतर नए सिस्टम का रिजल्ट है, न कि कोई तकनीकी खराबी या बाजार की गड़बड़ी।
- वैश्विक और आर्थिक संकेत: कच्चे तेल की घटती कीमतों, भू-राजनीतिक तनाव में नरमी और विदेशी निवेशकों (FIIs) के लगातार आ रहे फंड से भारतीय वित्तीय परिसंपत्तियों और सेंसेक्स को सहारा मिला।
- वैश्विक बाजारों का सतर्क रुख: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसलों और अमेरिकी कॉर्पोरेट नतीजों के बाद वैश्विक बाजार सतर्क और मिले-जुले रहे, जिसके चलते बाजार में एकतरफा बड़ी चाल के बजाय चुनिंदा शेयरों में ही हलचल रही।
एशियाई बाजारों में भी गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6198 | -88 | -0.83% |
| निक्केई (जापान) | 63333 | -422 | -0.66% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25919 | -90 | -0.30% |
3 अगस्त को अमेरिकी बाजार में तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 53178 | +693 | +1.32% |
| नैस्डैक | 25914 | +540 | +2.13% |
| S&P 500 | 7601 | +111 | +1.48% |
7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹7,805 करोड़ के शेयर खरीदे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 1,571 | +2,966 | +33,681 |
| FII/FPI | 922 | +7,805 | -4,760 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल भारतीय शेयर बाजार में रही थी तेजी
शेयर बाजार में आज यानी 03 अगस्त को तेजी रही थी। सेंसेक्स 544 अंक चढ़कर 78,639 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 390 अंक की तेजी रही, यह 24,774 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…
