Sitapur Auto Accident | Three Critical Injured

अभिषेक सिंह | सीतापुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में सीएनजी ऑटो चालक समेत सात लोग घायल हो गए। हादसा थानगांव चौराहे के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ऑटो से टकरा गया। दुर्घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महमूदाबाद से सवारियां लेकर रेउसा जा रहा सीएनजी ऑटो थानगांव चौराहे के निकट पहुंचा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन से बचने की कोशिश में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे खड़े दूसरे ऑटो से जा भिड़ा।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा भेजा गया।

घायलों में चालक रवि पुत्र मुन्ना निवासी सहजानी (महमूदाबाद), सतगुरु पुत्र रामनाथ निवासी जियारी पुरवा समरदहा, फूलमती पत्नी धर्मेंद्र निवासी रामगांव, साकीरा पत्नी तारु, रेशमा पत्नी बबन निवासी नरहर (गोंडा), विशाल गुप्ता पुत्र बाल किशन निवासी अकसोहा (रेउसा) तथा छब्बन पुत्र तालुक खान निवासी नरहर शामिल हैं।

चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद चालक रवि, फूलमती और सतगुरु की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है।

हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *